Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : 3 सरपंच, 1 पंच के लिए उपचुनाव 10 को

May 5, 2026

Haryana News : 3 सरपंच, 1 पंच के लिए उपचुनाव 10 को

करनाल। पंचायती राज संस्थाओं में तीन सरपंच, एक पंच और जिला परिषद वार्ड 10 के सदस्य का उपचुनाव 10 मई को होगा। जिला विकास और पंचायत अधिकारी कंचनलता की अध्यक्षता में पीठासीन अधिकारी, वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी और पोलिंग ऑफिसरों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम के माध्यम से चुनाव करवाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर बीडीपीओ मोनिका भी उपस्थित रही।

चुनाव के लिए 53 मतदान केंद्र स्थापित

प्रशिक्षण शिविर में डीडीपीओ कंचनलता ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं में असंध ब्लॉक के रिसालवा गांव, कुंजपुरा ब्लॉक के गांव कुंजपुरा और इंद्री ब्लॉक के गांव सरवन माजरा में सरपंच व चिड़ाव ब्लॉक के गांव औंगद में 1 पंच व जिला परिषद में वार्ड नंबर 10 के सदस्य का पद खाली हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से उक्त खाली पदों को भरने के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार उप चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उक्त पदों के लिए 10 मई, रविवार को मतदान होगा। प्रशासन की ओर से उक्त खाली पदों के चुनाव के लिए 53 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

कुंजपुरा में 9 मतदान केंद्र

जिला परिषद के वार्ड नंबर 10 के सदस्य पद के लिए 41 मतदान केंद्र, गांव औंगद में पंच पद के लिए 1 मतदान केंद्र, सरपंच पद के लिए गांव कुंजपुरा में 9 मतदान केंद्र, गांव सरवन माजरा में 1 और रिसालवा में 1 मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सरपंच और पंच पद के मतों की गणना का चुनाव प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद मौके पर ही उसी दिन की जाएगी। जिला परिषद के सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद केंद्रित स्थान पर मतगणना भी उसी दिन की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है ताकि चुनाव के दिन पोलिंग पार्टियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

मॉक पोल की प्रक्रिया 7 बजे

उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां 10 मई को मतदान शुरू होने से पहले पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में 7 बजे मॉक पोल की प्रक्रिया को अवश्य पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि निर्धारित समय अवधि के अनुसार ठीक 8 बजे मतदान को शुरू करवाया जा सके। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होकर सांय 6 बजे तक चलेगी। उन्होंने ईवीएम के द्वारा मतदान करवाए जाने को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट महत्वपूर्ण हैं और इनके सीरियल नंबर का मिलान भी नोट अवश्य करें।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें