Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनियंत्रित जीप ने दुकान में बैठे 2 युवको को रोंदा, मौत

April 5, 2023

अनियंत्रित जीप ने दुकान में बैठे 2 युवको को रोंदा, मौत

गोण्डा: उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के छपिया क्षेत्र में बुधवार को एक दुकान में घुसी तेज रफ्तार जीप की चपेट आये दो लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोंडा की ओर जा रही एक अनियंत्रित जीप अचानक प्राण देवी महाविद्यालय के पास स्थित किराने की दुकान में जा घुसी जिससे दुकान में चारपाई पर बैठे नसीर अहमद (65 ) और श्यामलाल (50) की जीप की चपेट आने से मौके पर मौत हो गई। हादसे में गंभीर रुप से घायल एक अन्य युवक को फैजाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें