Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय मूल के छात्र को मिला इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी का शिक्षण पुरस्कार

April 5, 2023

भारतीय मूल के छात्र को मिला इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी का शिक्षण पुरस्कार

न्यूयॉर्कः एक भारतीय मूल के छात्र को इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी में अपने कार्यक्रम और शैक्षिक अनुभव के हिस्से के रूप में शिक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए 2022 आउटस्टैंडिंग यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्टुडेंट टीचिंग अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन में डॉक्टरेट के द्वितीय वर्ष के छात्र विराज पटेल को उनके ‘अनुकरणीय कौशल और समर्पण’ के लिए सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के एक बयान के मुताबिक, पटेल हमेशा सार्वजनिक भाषण देने के काम में रुचि रखते हैं, जो खुद को परिभाषित करने का उनका तरीका बन गया। पटेल ने बयान में कहा, ‘‘एक ऐसे विषय को पढ़ाने के लिए मान्यता प्राप्त करना आश्चर्यजनक है जो मेरे लिए बहुत मायने रखता है और विशेष रूप से उन लोगों द्वारा चुना जाना जिन्होंने पूरे वर्षों में अविश्वसनीय शिक्षकों को देखा और सम्मानित किया है।’’

उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, छात्र के शिक्षण विशेषज्ञता के क्षेत्रों में सार्वजनिक रूप से बोलने की कला, अलंकारिक संचार और मीडिया सिद्धांत शामिल हैं। पटेल ने कहा कि उन्हें पब्लिक स्पीकिंग से प्यार है और छात्रों का मार्गदर्शन करते समय उन्हें उपलब्धि का अहसास होता है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा, कि ‘पब्लिक स्पीकिंग बहुत मुश्किल काम है, इसलिए मुङो वास्तव में छात्रों में उन ‘आ हा’ क्षणों को देखना अच्छा लगता है जब उन्हें एहसास होता है कि वे ऐसा कर सकते हैं और यह उतना डरावना नहीं है जितना उन्होंने सोचा था कि यह होगा।’’

उन्होंने हाल ही में इलिनोइस वेस्लेयन विश्वविद्यालय में ओरिएंटेशन सर्विसेज के कार्यालय में कार्यक्रम समन्वयक के रूप में कार्य किया, 400 से अधिक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए समर और फॉल सेमेस्टर ओरिएंटेशन प्रोग्राम्स की योजना बनाने में मदद की। उत्कृष्ट विश्वविद्यालय स्नातक छात्र शिक्षण पुरस्कार स्नातक शिक्षण सहायकों को पहचानता है जो उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए लगातार, केंद्रित और उद्देश्यपूर्ण समर्पण प्रदर्शित करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें