Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हनुमान जयंती के मौके पर सामने आया Adipurush के नए पोस्टर में हनुमान का लुक, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

April 6, 2023

हनुमान जयंती के मौके पर सामने आया Adipurush के नए पोस्टर में हनुमान का लुक, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

आज हनुमान जयंती के खास मौके पर आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ का न्या पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। बता दें के पिछले काफी समय से ये फिल्म बहुत चर्चा में है। जानकारी के लिए बता दें के ये फिल्म संस्कृत महाकाव्य रामायण पर आधारित एक भारतीय पौराणिक फिल्म है। ऐसे में खास हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज़ हुए इस पोस्टर को बेहद पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

बता दें के इस नए पोस्टर में हनुमान के किरदार में देवदत्त गजानन को इस लुक में फैंस का दिल जीत लिया है। जानकारी के लिए बता दें के फिल्म में श्रीराम का रोल प्ले कर रहे प्रभास ने हनुमान जयंती के इस खास मौके पर हनुमान के लुक को रिवील किया है। एक्टर प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देवदत्त गजानन के लुक को दिखाया है और साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘राम के भक्त और रामकथा के प्राण…जय पवनपुत्र हनुमान!’

फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के साथ ये बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। सभी फैंस जो इस इल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वह इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बात अगर एक्टर देवदत्त गजानन नागे की करें तो ये छोटे पर्दे से लेकर मराठी और बॉलीवुड फिल्मों काम कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें