Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेंजेमा की हैट्रिक, बार्सिलोना को हराकर रियाल मैड्रिड कोपा कप के फाइनल में

April 6, 2023

बेंजेमा की हैट्रिक, बार्सिलोना को हराकर रियाल मैड्रिड कोपा कप के फाइनल में

बार्सिलोना: करीम बेंजेमा की एक और हैट्रिक की मदद से रियाल मैड्रिड ने अपने चिर प्रतिद्वंदी बार्सिलोना को 4-0 से करारी शिकस्त देकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।यह 1963 में 5-1 से जीत के बाद पहला अवसर है जबकि रियाल मैड्रिड ने बार्सिलोना को उसके घरेलू मैदान कैंप नोउ में चार गोल के अंतर से हराया।

रियाल मैड्रिड ने इस तरह से सेमीफाइनल में 4-1 के कुल अंतर से जीत दर्ज की। बार्सिलोना ने पहले चरण के मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल की थी और उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरे चरण में केवल ड्रा की जरूरत थी।लेकिन बेंजेमा के शानदार खेल के सामने बार्सिलोना की एक नहीं चली। रियाल मैड्रिड की तरफ से बेंजेमा के अलावा विनीसियस जूनियर ने भी गोल दागा। रियाल मैड्रिड छह मई को होने वाले फाइनल में सेविले में ओसासुना से •िाड़ेगा जिसने एथलेटिक बिलबाओ को 2-1 के कुल अंतर से हराया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें