Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: आज सभी को घर में बना कर खिलाएं रेस्टोरेंट स्टाइल ‘Potato Frankie’, जानें इसकी विधि

April 6, 2023

Recipe: आज सभी को घर में बना कर खिलाएं रेस्टोरेंट स्टाइल ‘Potato Frankie’, जानें इसकी विधि

सामग्री
उबला हुआ आलू – 4-5
कटा हुआ प्याज – 1-2
कटा हुआ टमाटर – 1-2
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
आमचूर पाउडर – 1 चम्मच
टोमेटो सॉस – 3 चम्मच
रेड चिल्ली सॉस – 1 चम्मच
गेंहू का आटा – 2 कप
पत्तागोभी बरीक कटी हुई – 3 चम्मच
शिमला मिर्च बारीक कटी हुई – 1/4 कप
हरा धनिया बारीक कटा हुआ – 1 कप
बटर – 1 कप
मेयोनीज – 2 चम्मच
प्रोसेस्ड चीज – 1 चम्मच
नमक – स्वादअनुसार

बनाने की विधि
1. सबसे पहले आटा गूंथकर तवे पर एक नॉर्मल परांठा बनाकर सेक लें।
2. फिर कढ़ाई में तेल गर्म करके इसमें कटा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें ।
3. जब तक मिश्रण सुनहरा न हो इसको भूनें फिर इसमें आलू मैश करके डालें।
4. आलू डालने के बाद इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, कटा हुआ टमाटर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, आमचूर पाउडर, टोमेटो सॉस, रेड चिल्ली सॉस, हरा धनिया और नमक अच्छे से डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
5.10-15 मिनट तक सारी सब्जियों को मिक्स करके मिश्रण को अच्छे से पकाएं।
6. इसके बाद आलू से तैयार किए इस मिश्रण को परांठे के बीच में रखें।
7. अब इसके ऊपर पत्तागोभी, प्याज और चीज फैलाएं।
8. इसके बाद परांठे को रोल करें ।
9. तवे पर बटर लगाकर परांठे को हल्का ब्राउन होने तक सेकें।
10. आपकी यमी पोटोटो फ्रैंकी बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म नाश्ते में बच्चों और परिवार वालों को सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें