Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

लखनऊ के खिलाफ मार्कराम की अगुवाई में नए सिरे से शुरुआत करने उतरेगा हैदराबाद

April 7, 2023

लखनऊ के खिलाफ मार्कराम की अगुवाई में नए सिरे से शुरुआत करने उतरेगा हैदराबाद

लखनऊ : पहले मैच में करारी हार झेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नए कप्तान एडन मार्कराम सहित दक्षिण अफ्रीका के अपने खिलाड़ियों की वापसी के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में नए सिरे से शुरुआत करने के लिए उतरेगी। मार्कराम की अनुपस्थिति में पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में सनराइजर्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 72 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन अब अपने कप्तान सहित मार्को जॉनसेन और हेनरिक क्लासेन के टीम से जुड़ने से उसे मजबूती मिली है। सनराइजर्स 2021 में अंतिम और पिछले साल 10 टीमों के बीच आठवें स्थान पर रहा था। इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उसका दारोमदार मार्कराम के नेतृत्व कौशल पर टिका है। लेकिन पहले मैच में उसने निराशाजनक प्रदर्शन किया। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पावर प्ले में ही एक विकेट पर 85 रन बना दिए थे और फिर 5 विकेट पर 203 रन के स्कोर का बचाव करते हुए पहले छह ओवरों में दो विकेट पर केवल 30 रन दिए थे। ब्रायन लारा की कोचिंग वाली सनराइजर्स को अब विशेषकर पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें