Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में इस साल Covid से हुई पहली मौत, 192 नए मामले आए सामने

April 7, 2023

UP में इस साल Covid से हुई पहली मौत, 192 नए मामले आए सामने

लखनऊः उत्तर प्रदेश में इस साल कोविड-19 से पहली मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। एक दिन में राज्य में 192 ताजा कोविड के मामले आए। एक बुजुर्ग महिला, जो 2 अप्रैल को कोविड -19 पॉजीटिव पाई गई थी, गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लखनऊ में 35 और लोग पॉजीटिव पाए गए। मरने वाली महिला लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी की रहने वाली थी और उसे आलमबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब धीरे-धीरे काेराेना के केस सामने आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें