Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राम चरण ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ‘येंतम्मा’ गाने में अपने अनुभव को लेकर की बात

April 7, 2023

राम चरण ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ‘येंतम्मा’ गाने में अपने अनुभव को लेकर की बात

हैदराबाद: ‘किसी का भाई किसी की जान’ के निमार्ताओं ने एक बीटीएस (बिहाइन्ड द सीन) वीडियो जारी किया है जिसमें ‘आरआरआर’ स्टार राम चरण ने सलमान खान के साथ डांस करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। इस हफ्ते की शुरूआत में, फिल्म का पॉपुलर सॉन्ग ‘येंतम्मा’ रिलीज किया गया, जिसमें सलमान खान और टॉलीवुड स्टार विक्ट्री वेंकटेश के साथ राम चरण हैं।

‘किसी का भाई किसी की जान’ में बतौर गेस्ट अपीरियंस राम चरण ने कहा कि ‘येंतम्मा’ एक धमाकेदार गाना है।’येंतम्मा’ के रिलीज होने के बाद दो दिनों में सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 43 मिलियन से अधिक व्यूज आए। राम चरण ने अपने अनु•ाव को एक सपने के सच होने जैसा बताते हुए कहा कि येंतम्मा उन बेस्ट सॉन्ग में से एक है जिसे दर्शक निश्चित रूप से बड़े पर्दे पर देखने का आनंद लेने वाले हैं। एक्टर ने कहा कि उन्हें गाना करने में बहुत मजा आया।

‘येंतम्मा’ पायल देव द्वारा कंपोज किया गया है, जिसकी बैकग्राउंड वोकल विशाल डडलानी, पायल देव और रफ्तार ने दिया है। गाने के बोल शब्बीर अहमद के हैं और कोरियोग्राफी जानी मास्टर ने की है।’किसी का भाई, किसी की जान’ 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें