दुबई: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग का मानना है कि सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म के बावजूद एकदिवसीय विश्व कप खेलना चाहिये क्योंकि वह भारत को विश्व विजेता बनाने की क्षमता रखते हैं। पॉन्टिंग ने कहा, “दुनिया भर में हर कोई जानता है कि सीमित ओवर क्रिकेट में सूर्य क्या कर सकते हैं। मुझे लगता है कि टीम को उनके साथ रहना चाहिये। मुझे लगता है कि वह भारत को विश्व कप जिता सकते हैं।” उन्होंने कहा, “वह निरंतर प्रदर्शन नहीं करते लेकिन वह उस तरह के खिलाड़ी हैं जो बड़े क्षणों में आपको जीत दिला सकते हैं। कुछ वैसे ही जैसे दिवंगत महान एंड्रयू साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिये किया था।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...