Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार बढ़ी, 24 घंटे में 407 नए मरीज मिले

April 8, 2023

हरियाणा में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार बढ़ी, 24 घंटे में 407 नए मरीज मिले

चंडीगढ़: हरियाणा में कोरोना संक्रमण की रμतार बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 407 नए मरीज मिले हैं। गुरुग्राम में 206, पंचकूला में 72 और फरीदाबाद में 53 नए मरीज मिले हैं। हालांकि 24 घंटे में कोई नई मौत नहीं हुई है मगर 192 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में शुक्रवार तक 1324 मरीज सक्रिय हैं। बीते 24 घंटे में गुरुग्राम में 206, फरीदाबाद में 53, हिसार में 2, करनाल में 9, पंचकूला में 72, अंबाला में3, पानीपत में 6, सिरसा में 3, रोहतक में 13, यमुनानगर में 10, कुरुक्षेत्र में 7, भिवानी में एक, झज्जर में 14 और कैथल जिले में 5 नए मरीज मिले हैं।

स्टेट कोरोना बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में गुरुग्राम में 92, फरीदाबाद में 18, सोनीपत में एक, पंचकूला में 50, अंबाला में 5, पानीपत में 5, रोहतक में एक, जींद में 9, झज्जर जिले में 2 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश के 17 जिलों में 1324 मरीज सक्रिय, पांच जिलों में फिलहाल कोई सक्रिय मरीज नहीं स्टेट बुलेटिन के मुताबिक गुरुग्राम में 698, फरीदाबाद में 199, हिसार में 11, सोनीपत में 16, करनाल में 50, पंचकूला में 152, अंबाला में 35, पानीपत में 17, सिरसा में 10, रोहतक में 40, यमुनानगर में 40, कुरुक्षेत्र में 17, •िावानी में एक, जींद में शून्य, महेंद्रगढ़ में 2, रेवाड़ी में शून्य, झज्जर में 20, फतेहाबाद में शून्य, कैथल में 5, पलवल में 11, चरखी दादरी में शून्य और नूह जिले में शून्य मरीज सक्रिय हैं। केवल 17 जिलों में शुक्रवार को कुल 1324 मरीज सक्रिय थे।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें