Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttar Pradesh : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत, जांच में जुटी police

April 8, 2023

Uttar Pradesh : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत, जांच में जुटी police

बलरामपुरः जिले में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि घटना श्रीदत्तगंज थाना अंतर्गत विशंभरपुर गांव के पास हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने कहा कि नैनीताल में एक पेपर मिल में काम करने वाले देवरिया जिले के सोनू शाह (28) अपनी पत्नि, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार शाम को अपने गांव के लिए निकले थे।

एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह विशंभरपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई जिसमें शाह, उनकी पत्नी सुजावती (25), उनके दो बच्चों रुचिका (छह) और दिव्यांशु (चार), शाह के भाई रवि (18) तथा बहन खुशी (13) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित के कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और उसे जब्त करने के लिए छह टीम गठित की गई है।पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे यहां पहुंच गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें