Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: जरूर ट्राई करें आज स्वाद से भरपूर ‘Lemon Chicken Pasta’,पढ़ें रेसिपी

April 8, 2023

Recipe: जरूर ट्राई करें आज स्वाद से भरपूर ‘Lemon Chicken Pasta’,पढ़ें रेसिपी

आवश्यक सामग्री:
पास्‍ता – 2 कप
बोनलेस चिकन – 1 कप
ताजी क्रीम – 2 टेबल स्‍पून
चीज – 1 टेबल स्‍पून
नींबू का रस – 1 टेबल स्‍पून
लहसुन – 8-10 कलिंया
लाल मिर्च – 1 टेबल स्‍पून
ऑलिव ऑयल – अंदाजानुसार
नमक – स्‍वादानुसार
पार्सले – गार्निशिंग के लिए

बनाने की विधि:
लेमन चिकन पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पास्‍ता को उबाल लें। इसके लिए गैस पर मध्‍यम आंच पर एक पैन चढ़ाएं और इसमें पानी डालें और उबलने दें। जब पानी उबल जाए तो इसमें पास्ता डालें और उबलने दें। इसमें थोड़ा सा तेल भी डालें ताकि पास्ता आपस में चिपके नहीं। जब पास्ता उबल जाए तो इसका पानी छान लें और गर्म पानी से निकालते ही इसे तुरंत ही ठंडे पानी से धो लें, इससे पास्ता खिला-खिला रहेगा।

फिर इसे एक कटोरी में अलग से निकाल लें। अब बोनलेस चिकन को अच्‍छे से धोएं। गैस पर मध्‍यम आंच पर एक पैन चढ़ाएं। इसमें पानी और चिकन डालें और उबलने दें। दूसरी तरफ गैस पर मध्‍यम आंच पर एक नॉन स्‍टिक पैन चढ़ाएं और इसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटी हुई लहसुन डालें और फ्राई करें। फिर उसमें सूखी लाल मिर्च डालें। अब इसमें पकाया हुआ चिकन डालें और आंच तेज करें और इसे दो मिनट तक और पकाएं। फिर इसमें पकाया हुआ पास्‍ता और स्‍वादानुसार नमक डालें और अच्‍छे से मिलाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें