Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

एयरबस ने China के साथ 160 विमानों वाला बड़ा ऑर्डर किया साइन

April 8, 2023

एयरबस ने China के साथ 160 विमानों वाला बड़ा ऑर्डर किया साइन

एयरबस ने हाल ही में चीनी विमानन उद्योग भागीदारों के साथ नए सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिनमें 160 एयरबस वाणिज्यिक विमानों का थोक खरीद समझौता शामिल है। बताया गया है कि एयरबस और चीनी विमानन आपूर्ति समूह लिमिटेड कंपनी ने 160 एयरबस नागरिक विमानों के लिए एक थोक खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिनमें 150 ए320 श्रृंखला के विमान और 10 ए350-900 वाइड बॉडी विमान शामिल हैं। इसने सभी बाजार क्षेत्रों में चीनी एयरलाइनों की मजबूत मांग प्रदर्शित की है। 

एयरबस का अनुमान है कि अगले 20 वर्षों में, चीन की हवाई यातायात मात्रा की औसत वार्षिक वृद्धि दर 5.3 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी, जो विश्व औसत 3.6 प्रतिशत से काफी अधिक है। अब से 2041 तक, चीन के यात्री और मालवाहक विमानों की मांग 8,420 तक पहुंचने की उम्मीद है, जो कुल वैश्विक मांग (लगभग 39,500) से 20 फीसदी से अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें