Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई को उसके घर में हराना मुश्किल: Yusuf

April 8, 2023

मुंबई को उसके घर में हराना मुश्किल: Yusuf

मुंबई : भारत के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने वानखेड़े स्टेडियम को मुंबई इंडियन्स का गढ़ बताते हुए कहा है कि घरेलू मैदान पर पांच बार की आईपीएल चैंपियन को हराना बेहद मुश्किल है। मुंबई को शनिवार शाम के मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम पर चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना करना है, और यूसुफ ने मुकाबला जीतने के लिये मेजबान टीम का समर्थन किया है।

यूसुफ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोटर्स से बात करते हुए कहा,‘‘मुंबई में प्रशंसक हमेशा चाहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी अपने प्रदर्शन से उनका मनोरंजन करें लेकिन वह मैच में मुंबई इंडियंस के जीतने की कामना करेंगे। आपको पता है कि मुंबई इंडियंस को उनके घरेलू मैदान पर हराना मुश्किल है। वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नई और मुंबई के बीच अब तक 10 मैच हुए हैं और मुंबई ने सात बार जीत दर्ज की है। आंकड़ों पर जायें तो मुंबई निश्चित ही दो पॉइंट अपने नाम करने वाली है।’ इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने मुंबई इंडियंस को चेन्नई को हल्के में न लेने की चेतावनी दी।

कैफ ने कहा, ‘मुंबई हमेशा घर में मजबूत दिखती है लेकिन चेन्नई को किसी भी मैदान पर हराना मुश्किल होता है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को इस सीजन के अपने पहले दो अंक हासिल करने के लिये वानखेड़े में कड़ी मेहनत करनी होगी।’ भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपरजायंट््स और और चेन्नई का उदाहरण देते हुए कहा कि मुंबई भी अपने घरेलू मैदान पर पहला मुकाबला जरुर जीतेगी। इरफान ने कहा, ‘मुंबई और चेन्नई के बीच एक विजेता चुनना मुश्किल है, लेकिन चूंकि मुंबई इंडियंस अपने घर में खेल रही है, इसलिए उनके पास इस मैच को जीतने की बेहतर संभावनाएं हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें