Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ष 2023 चीनी अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा प्रदर्शनी उद्घाटित

April 10, 2023

वर्ष 2023 चीनी अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा प्रदर्शनी उद्घाटित

वर्ष 2023 चीनी अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा प्रदर्शनी 8 अप्रैल को पेइचिंग में उद्घाटित हुई। इस बार की प्रदर्शनी सभी पक्षों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विदेश में अध्ययन और चीन में लौटने सहित सिलसिलेवार सेवाएं प्रदान करती है। इस बार की शिक्षा प्रदर्शनी ने 25 देशों व क्षेत्रों के दो सौ से अधिक विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं को आकर्षिक किया। जो विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियों को एक साथ लाता है जैसे कि राष्ट्रीय मंडप, “बेल्ट एंड रोड” के साथ शिक्षा प्रदर्शनी, विशेष व्यावसायिक शिक्षा प्रदर्शनी, विदेश से संबंधित शिक्षा विषय प्रदर्शनी, और विदेशी अध्ययन सेवा क्षेत्र आदि।

आयोजन स्थल पर शांतिपूर्ण विदेशी अध्ययन की विशेष गतिविधियां भी आयोजित की गयीं। जिन में शिक्षा अनुसंधान, धोखाधड़ी-विरोधी और मानसिक स्वास्थ्य, विदेश में अध्ययन अनुभव आदि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया। साथ ही जोखिम पहचान प्रशिक्षण और आपातकालीन कौशल व्यावहारिक अभ्यास भी प्रदान किया गया।

प्रदर्शनी के साथ ही विदेशी प्रतिभा भर्ती मेला भी आयोजित किया गया है, जिसमें भाग लेने के लिए केंद्रीय उद्यमों, अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध उद्यमों, विश्वविद्यालयों और स्थानीय प्रदर्शनी समूहों समेत 200 से अधिक ईकाइयों को आकर्षित किया गया, जो विदेशी अध्ययन करके चीन में वापस लौटने वाले छात्रों के लिए दस हजार से अधिक भर्ती पद प्रदान करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें