Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP के शख्स ने पत्नी की हत्या कर शरीर के किए टुकड़े-टुकड़े, Police ने मामला किया दर्ज

April 10, 2023

UP के शख्स ने पत्नी की हत्या कर शरीर के किए टुकड़े-टुकड़े, Police ने मामला किया दर्ज

गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 40 वर्षीय आरोपी ने रविवार को अवैध संबंध होने के शक में पत्नी के साथ झगड़ा किया और उसका गला घोंट दिया। गला घोंटने के बाद उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। जब वह भागने की कोशिश कर रहा था, तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना काशीपुर गांव क्षेत्र की है और पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया है।

एसओ, वजीरगंज, चंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दंपति ने 2007 में शादी की थी और उनके 10 और पांच साल के दो बच्चे हैं। सिंह ने बताया कि आरोपी को छह महीने पहले शहर में नौकरी मिली थी और वह रोजाना 70 किमी का सफर तय करता था। वह घर से जल्दी निकल जाता था और देर से लौटता था। इसी बीच उसकी पत्नी की एक ग्रामीण से दोस्ती हो गई और वह उसके साथ समय बिताती थी। जब उसके पति को पता चला तो वह आगबबूला हो गया और उसे उस आदमी से न मिलने की चेतावनी दी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें