Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडोनेशिया के बाली द्वीप के दक्षिणी हिस्से में आए लगातार दो भूकंप

April 10, 2023

इंडोनेशिया के बाली द्वीप के दक्षिणी हिस्से में आए लगातार दो भूकंप

बाली: इंडोनेशिया के बाली द्वीप के दक्षिणी हिस्से में 5.6 और 5.0 तीव्रता के लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी (बीएमकेजी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 07.36 और 07.37 बजे देनपसार शहर से 86 किमी (53 मील) दूर दक्षिण में आया था, जिसका केंद्र समुद्र में 10 से 13 किमी की गहराई में था। भूकंप विज्ञानियों के अनुसार, भूकंप से सूनामी उठने की कोई आशंका नहीं है हालांकि इस प्राकृतिक आपदा के कारण अभी तक हुए नुकसान हताहतों के बारे में काेई जानकारी नही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें