Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मथुरा के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज को मिली बम से उड़ाने की धमकी

April 12, 2023

मथुरा के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज को मिली बम से उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में डेढ़ लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए बल्लभगढ़, हरियाणा के युवक ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी दी। उसने धमकी लिखा पत्र उनके आश्रम में डाला था। आरोपी ने कथावाचक से एक करोड़ रुपये की भी मांग की थी। वृंदावन पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी धमकी देने से पहले गौरी गोपाल आश्रम में भोजन करके सौ फुटा पुल के नीचे सोया करता था। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि पांच अप्रैल को कथा वाचक अनिल कुमार तिवारी (अनिरुद्धाचार्य महाराज) निवासी संत कॉलोनी परिक्रमा मार्ग वृंदावन और उनके परिवार को अज्ञात व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकी व एक करोड़ रुपये की मांग का पत्र उनके आश्रम में डाला था।

पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंची और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुरेश कुमार पुत्र रामकिशन सैनी निवासी तिरखा कॉलोनी बल्लभगढ, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें