Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gorakhpur के कुर्सी बाजार में लगी आग, आठ दुकानें जलकर हुई राख

April 12, 2023

Gorakhpur के कुर्सी बाजार में लगी आग, आठ दुकानें जलकर हुई राख

गोरखपुरः गोरखपुर के टाउन हॉल इलाके में स्थित कुर्सी बाजार में ट्रांसफॉर्मर में शार्ट सर्किट से आग लगने से आठ दुकानें जलकर राख हो गईं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी हैं। पुलिस ने बताया कि बैंक रोड पर मंगलवार रात करीब 10 बजे आग लगी और उसपर 45 मिनट के भीतर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि टाउन हॉल इलाके में एक चाय की दुकान के पास बैठे कुछ स्थानीय लोगों ने ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकलते हुए देखी, जिसके कारण दुकान में आग लग गई। वहां बैठे लोग जैसे ही खुद को बचाने के लिए बाहर निकले, आग की लपटें चाय की दुकान के पास से होने हुए फर्नीचर की दुकानों तक फैल गईं।

पुलिस ने बताया, कि किसी ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और दमकल विभाग के र्किमयों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार ने बताया, कि हमें रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कोतवाली पुलिस दमकल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।’’ उन्होंने कहा, कि ‘फिलहाल ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रांसफॉ में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। कुर्सी बाजार में लगी आग पर काबू पाया लिया गया है। आठ दुकानें जलीं हैं, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।’’

कुमार ने कहा कि हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया, ‘‘पास ही स्थित दवा बाजार और पेट्रोल पंप बाल-बाल बच गए।’’ उन्होंने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों की मदद से 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा, कि पास के दवा बाजार और पेट्रोल पंप को भी बचा लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें