Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब पुलिस ने फाजिल्का से 36.9 किलो हेरोइन की बरामद, 4 गिरफ्तार

April 12, 2023

पंजाब पुलिस ने फाजिल्का से 36.9 किलो हेरोइन की बरामद, 4 गिरफ्तार

चंडीगढ़/फाजिल्का : मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर नशे के खिलाफ जारी निर्णायक जंग के बीच पंजाब पुलिस ने फाजिल्का के गांव लालो वाली के इलाके से 36.9 किलोग्राम हेरोइन के 35 पैकेट बरामद कर चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मनप्रीत सिंह, जसपाल सिंह उर्फ गोपी, सुखदेव सिंह और दयालविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो सभी जिला तरनतारन के रहने वाले हैं। पुलिस ने सफेद हुंडई एलांट्रा (PB-02-DP-0717) और एक सिल्वर होंडा सिविक (PB-63-D-2370) सहित दो सेडान कारें भी बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल राजस्थान से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए किया जाता था।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राजस्थान से पंजाब में भारी मात्रा में हेरोइन आने की विश्वसनीय सूचना के बाद फाजिल्का जिले की पुलिस टीमों ने गांव लालो वाली के इलाके में नहर पुल के पास फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर अभियान चलाया, जहां ये चार व्यक्ति अपनी कारों में इंतजार कर रहे थे। पुलिस पार्टी को देख आरोपितों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीमों ने उन्हें दबोच लिया।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “चेकिंग के दौरान, पुलिस टीमों ने 24.295 किलोग्राम वजन वाली हेरोइन के 23 पैकेट बरामद किए हैं, जो कार की खिड़कियों के कार्डबोर्ड बाड़े के अंदर छिपाकर रखे गए थे।” गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों द्वारा बताए गए सटीक स्थान से 12 पैकेट हेरोइन का एक और हिस्सा बरामद किया गया, जिसका वजन 12.620 किलोग्राम था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें