Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

April 13, 2023

सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

हमीरपुर (कपिल) : नादौन उपमंडल के रंगस के सलोआ गांव के पास पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की गुरुवार को मृत्यु हो गई। मृतक साहिल शर्मा (19) मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचाराधीन था, जहां से डॉक्टरों ने पिछले दिन ही उसे घर भेज दिया था। घर पहुंचने के उपरांत अचानक उसकी तबीयत फिर से खराब हो गई है। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में उपचार के लिए ले गए। जहां रात को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उक्त मृतक दो बहनों का अकेला भाई था। गौरतलब है कि 14 मार्च को रंगस के सलोआ गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सडक से नीचे ड्रेन में गिर गई थी। नौंहगी के गांव कथलानी का साहिल अपने दोस्त रजत गोलू पटियाल के साथ बाइक पर जा रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें