Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वीवो 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से ग्रेटर नोएडा में विनिर्माण क्षमता बढ़ाएगी

April 13, 2023

वीवो 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से ग्रेटर नोएडा में विनिर्माण क्षमता बढ़ाएगी

नयी दिल्ली: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देश में अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए इस साल के अंत तक 1,100 करोड़ रुपये का और निवेश करेगी। कंपनी ने कहा कि इसके तहत ग्रेटर नोएडा में तैयार हो रही इकाई में 2024 की शुरुआत तक उत्पादन शुरू हो जाएगा।वीवो इंडिया ने कहा कि वह 2023 में ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन की 10 लाख से ज्यादा इकाइयों का निर्यात करने की दिशा में सही चल रही है। उसने 2022 में अपने ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन की पहली खेप थाईलैंड और सऊदी अरब भेजी थी।

कंपनी अपनी 7,500 करोड़ रुपये की प्रस्तावित निवेश योजना के तौर पर 2023 के अंत तक पहले चरण में 3,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा कर लेगी।वीवो ने एक विज्ञप्ति में कहा, ह्लवीवो इंडिया पहले ही 2,400 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है और विनिर्माण क्षमता बढ़ाने व भारत को वैश्विक निर्यात केंद्र बनाने के सरकार के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में सहयोग करने के लिए 2023 के अंत तक 1,100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी।ह्व कंपनी ने अपनी इंडिया इम्पैक्ट रिपोर्ट के दूसरे संस्करण को जारी कर दिया है।

वीवो की ग्रेटर नोएडा स्थित नई विनिर्माण इकाई में उत्पादन 2024 की शुरुआत तक शुरू हो जाएगा। इसमें अभी अनिवार्य प्रशासनिक मंजूरियां मिलनी बाकी हैं।नई इकाई 169 एकड़ में फैली है और सभी चरण पूरे होने के बाद भविष्य में इसमें सालाना 12 करोड़ स्मार्टफोन बनाए जाने की क्षमता होगी।कंपनी की मौजूदा विनिर्माण इकाई भी ग्रेटर नोएडा में ही है। विज्ञप्ति के अनुसार, भारत में बिका कंपनी का हर स्मार्टफोन ‘मेड इन इंडिया’ है।

ये भी पढ़ें: बिहार में बिजली गिरने और आंधी-बारिश से 12 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें