Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलमान के साथ अफेयर पर पूजा हेगड़े ने तोड़ी चुप्पी

April 14, 2023

सलमान के साथ अफेयर पर पूजा हेगड़े ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने सलमान खान के साथ अफेयर पर कहा है कि वह सिंगल है और उनका ध्यान करियर पर है। पूजा हेगड़े ने सलमान खान के साथ फिल्म‘किसी का भाई किसी की जान’में काम किया है।यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। लंबे समय से पूजा हेगड़े का नाम सलमान से जोड़ा जा रहा है। सलमान के साथ लगातार उड़ रहीं अफेयर की खबरों पर पूजा हेगड़े ने चुप्पी तोड़ी है। पूजा से सलमान के साथ उनके रिलेशनशिप रुमर्स पर सवाल किया है, तो उन्होंने कहा, मैं इस बारे में क्या कहूं। मैं अपने बारे में रोज नई-नई बातें पढ़ती रहती हूं।

मैं सिंगल हूं, मुङो अकेले रहना पसंद है। वाकई मैं अभी अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं। मैं अलग-अलग शहरों में ट्रैवल करती रहती हूं, अभी मेरा लक्ष्य मेरा करियर है। मैं अब बैठकर इन रुमर्स पर ध्यान नहीं दे सकती, मैं इस बारे में क्या ही करुंगी?’ पूजा हेगड़े ने कहा, ‘‘मुङो सलमान के साथ काम करके अच्छा लगा, वह सच में जैसे आप उन्हें इंटरव्यू में देखते हैं सेट पर भी वैसे ही हैं। मुङो पसंद है कि सलमान सर जिस तरह से खुलकर बात करते हैं, वो वही कहते तो जो उन्हें सही लगता है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें