Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में 76 राष्ट्र स्तरीय क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र स्थापित

April 14, 2023

China में 76 राष्ट्र स्तरीय क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र स्थापित

अब चीन में 13 विशेष श्रेणी के राष्ट्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना हो चुकी है। कमजोर चिकित्सा संसाधन वाले क्षेत्रों में 76 राष्ट्र स्तरीय क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र उपलब्ध हैं। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अधिकारी ने 13 अप्रैल को कहा कि कई सालों के प्रयास के बाद राष्ट्रीय चिकित्सा केंद्रों और क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों ने नैदानिक ​​अनुसंधान में कई अभूतपूर्व परिणाम प्राप्त किए। वर्ष 2022 में इन चिकित्सा केंद्रों ने दुनिया और देश के 372 अग्रणी प्रौद्योगिकी का विकास किया।

इस अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग आने वाले पाँच सालों में इन चिकित्सा केंद्रों के विकास की योजना बनाएगा। उद्देश्य है कि श्रेष्ठ चिकित्सा संसाधन कमजोर क्षेत्रों में पहुंचाया जाएगा, ताकि चिकित्सा संसाधन का असंतुलन दूर हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें