Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

इसलिए सैलानियों को पसंद है चीन शहर…

April 15, 2023

इसलिए सैलानियों को पसंद है चीन शहर…

वैसे चीन में कई पर्यटक स्थल व आकर्षक जगहें हैं। लेकिन राजधानी पेइचिंग से लगभग 420 किलोमीटर दूर चीनान भी कम खूबसूरत नहीं है। जो कि स्प्रिंग सिटी के नाम से मशहूर है। चीनान , शानतोंग प्रांत की राजधानी है, जिसे भारत के नागपुर का जुड़वा शहर भी कहा जाता है। जैसे नागपुर संतरों की अच्छी पैदावार के लिए प्रसिद्ध है , चीनान जाना जाता है अपने जल स्रोतों के लिए, इसीलिए चीनान को स्प्रिंग सिटी कहते हैं।

बताया जाता है कि चीनान में कुल 72 स्प्रिंग हैं जो हर मौसम में चलते हैं। यूं तो स्रोतों के शहर चीनान को देखने के लिए किसी ख़ास मौसम का इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन वसंत का मौसम इस शहर की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। स्प्रिंग सिटी के बीचों-बीच तामिंग झील बेहद लयबद्ध तरीक़े से बहती है। तामिंग झील के नज़ारे रात में नयनाभिराम होते हैं। इन दिनों वसंत की आमद के साथ शहर के विभिन्न स्रोत सैलानियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

(दिव्या पाण्डेय)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें