Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

India ने 2022 में 150 Trillion मूल्य के 88 अरब भुगतान लेनदेन देखे, UPI सबसे आगे

April 18, 2023

India ने 2022 में 150 Trillion मूल्य के 88 अरब भुगतान लेनदेन देखे, UPI सबसे आगे

नई दिल्ली: एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के नेतृत्व में डैबिट और क्रैडिट कार्ड जैसे भुगतान मोड, प्रीपेड भुगतान उपकरण- मोबाइल और प्रीपेड कार्ड ने 2022 में 149.5 ट्रिलियन (खरबों रुपए) के 87.92 अरब लेनदेन संसाधित किए। सोमवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यूपीआई पर्सनटू-मर्चेंट (पी2एम) और पर्सन-टू- पर्सन (पी2पी) लेन-देन की मात्रा (यूपीआई कुल 84 फीसदी था) के मामले में क्रमश: 40 प्रतिशत और 44 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी वाले उपभोक्ताओं के बीच सबसे पसंदीदा भुगतान मोड हैं।

भुगतान सेवाओं में एक वैश्विक लीडर, वर्ल्डलाइन की रिपोर्ट के अनुसार 2022 में यूपीआई ने वॉल्यूम में 74.05 अरब से अधिक और मूल्य के मामले में 126 ट्रिलियन रुपए का लेन-देन किया। यूपीआई पी2पी लेनदेन के लिए औसत टिकट आकार (एटीएस) 2,753 रुपये और यूपीआई पी2एम लेनदेन के लिए एटीएस 687 रुपये (दिसंबर 2022 तक) था। मूल्य के संदर्भ में यूपीआई पी2पी की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत है, जबकि रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई पी2पी का 66 प्रतिशत डिजीटल लेनदेन है। क्रैडिट और डैबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान मात्रा में 7 प्रतिशत और मूल्य में 14 प्रतिशत है।

यूपीआई के लिए लेनदेन की मात्रा पिछले वर्ष से लगभग दोगुना
यूपीआई के लिए, लेन-देन की मात्रा और मूल्य पिछले वर्ष से लगभग दोगुना हो गया है क्योंकि इसने 2021 की तुलना में 2022 में मात्रा में 91 प्रतिशत की वृद्धि और मूल्य में 76 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। दिसंबर 2022 तक व्यापारी अधिग्रहण करने वाले बैंकों द्वारा तैनात किए गए पीओएस टर्मिनलों की कुल संख्या 37 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 7.55 मिलियन का आंकड़ा पार कर गई। रिपोर्ट में दिखाया गया है कि 2022 के अंत तक प्रचलन में क्रैडिट और डैबिट कार्ड की कुल संख्या 1.02 अरब थी। दिसंबर 2022 तक, प्रीपेड भुगतान उपकरणों की संख्या 16.23 अरब थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 13.34 अरब वॉलेट थे और 288.8 मिलियन कार्ड थे।

ये भी पढ़ें : भिवानी नहर में आया 600 क्यूसेक पानी, मिली राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें