Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : भिवानी नहर में आया 600 क्यूसेक पानी, मिली राहत

May 7, 2026

Haryana News : भिवानी नहर में आया 600 क्यूसेक पानी, मिली राहत

भिवानी। आपके लिए राहत भरी खबर है। नहर में पानी आ गया है। 600 क्यूसेक पानी आया है और 15 दिन तक चलेगा। जल घरों के टैंक भरने का काम शुरू हो गया है।

पांच दिन से था पेयजल संकट

जन स्वास्थ्य विभाग ने अच्छी पहल यह कि है कि बिजली नहीं होने के हालात से निपटने के लिए एक अतिरिक्त जनरेटर की व्यवस्था की है। इससे पहले मिताथल हेड पर एक जनरेटर पहले लगा है। जहां तक मोटरों की क्षमता बढ़ाने की बात है वह अभी तक नहीं हो पाया है। इसके लिए टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही टेंडर जारी होने के बाद मोटरों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।

डीसी कर रहे थे प्रयास

अधिकारियों की माने तो डीसी साहिल गुप्ता के प्रयास और सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद समय से पहले नहर में पानी दिया गया है। नहर में पानी 12 मई को आने की संभावना जताई जा रही थी। जन स्वास्थ्य विभाग के टैंक सूख गए थे और ट्यूबवेल का सहारा लेकर काम चलाया जा रहा था। अधिकारी कह रहे हैं अब पानी की कमी नहीं रहेगी और 15 मई तक नहर में पानी चलेगा।

15 दिन तक चलेगा ये पानी

नहर में हालांकि जरूरत से कम पानी आया है पर विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि 15 दिन पानी चलेगा तो अगले तीन-चार दिन में टैंकों को पानी से भर दिया जाएगा। इसके बाद पानी की किल्लत नहीं रहेगी। मई और जून माह सबसे ज्यादा गर्मी के होते हैं। ऐसे में पानी की डिमांड भी ज्यादा रहती है। अब पानी मिल गया है तो पेयजल संकट से राहत मिलेगी।

ये कहते हैं अधिकारी

जन स्वस्थ्य विभाग के अभियंता परमिंद्र खर्ब ने बताया कि इस समय पानी की बहुत ज्यादा जरूर थी। अगले एक दो दिन में पानी की सप्लाई सुचारू हो जाएगी। नागरिकों से एक जरूरी आग्रह है कि पानी की बर्बादी बिल्कुल न करें। टेल पर बसे लोगों तक पानी तभी पहुंच पााएगा जब आप सबका सहयोग मिलेगा। अधीक्षण अभियंता सुनील रंगा ने कहा कि नहर में पानी आ गया है। हमारा प्रयास है टेल तक पानी पहुंचे ओर किसी को भी पेयजल संकट न झेलना पड़े। इसके लिए हमने जरूरी व्यवस्था की है। नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है। आप सब सहयोग बनाए रखें।

 

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें