Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा बढक़र 82 पर पहुंचा

April 18, 2023

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा बढक़र 82 पर पहुंचा

मुंबई: डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसा बढक़र 82 रुपये पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और शेयर बाजार से विदेशी पूंजी के बाहर जाने के चलते रुपये की बढ़त सीमित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया डॉलर के मुकाबले 81.99 पर खुला।

बाद के कारोबार में यह 81.96 के ऊपरी और 82.02 के निचले स्तर तक गया। खबर लिखे जाने तक रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 82 पर कारोबार कर रहा था। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.01 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 फीसदी गिरकर 102.03 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत बढक़र 85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: कब आएगा हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट, जानें तारीख

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें