अंबाला। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की 12वीं कक्षा का परिणाम जल्द आने वाला है। बोर्ड के अनुसार यह रिजल्ट 15 मई तक जारी किया जा सकता है।
इस साल राज्यभर से 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी और अब सभी विद्यार्थी अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। HBSE चेयरमैन पवन कुमार शर्मा ने रोहतक में मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण करते हुए बताया था कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। बोर्ड की कोशिश है कि तय समय के अंदर परिणाम जारी कर दिए जाएं, जिससे कि छात्रों को आगे की पढ़ाई और कॉलेज एडमिशन में किसी तरह की परेशानी न हो।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh।org।in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी। जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके अलावा छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें results।digilocker।gov।in वेबसाइट पर जाना होगा।
वहां HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी। इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी। बोर्ड की ओर से SMS सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है, ताकि इंटरनेट की समस्या होने पर भी छात्र अपने नतीजे आसानी से देख सकें। रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक रहने की संभावना होती है, इसलिए छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी गई है।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...