Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश, मौसम विज्ञान ने 21 अप्रैल तक जताई बारिश की संभावना

April 18, 2023

मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश, मौसम विज्ञान ने 21 अप्रैल तक जताई बारिश की संभावना

शिमला (गजेंद्र): मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं पहाड़ भी तपाने शुरू हो गए हैं हिमाचल प्रदेश में पिछले दो-तीन दिनों से अधिकतर तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री ज्यादा चल रहे हैं। ऊना जिले में सबसे ज्यादा 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है जबकि शिमला में 25.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और कांगडा में भी ताममान समान्य से ज्यादा चल रहें हैं।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज से 21 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम के खराब रहने का अनुमान लगाया है।इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें