Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला पहुंची राष्ट्रपति Droupadi Murmu, राज्यपाल शिव प्रताप, CM Sukhu और कुलदीप पठानिया ने किया स्वागत

April 18, 2023

शिमला पहुंची राष्ट्रपति Droupadi Murmu, राज्यपाल शिव प्रताप, CM Sukhu और कुलदीप पठानिया ने किया स्वागत

शिमला (गजेंद्र): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 21 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर शिमला पहुंची हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पहुंचने पर स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति निवास मशोबरा में रहेंगी। आज वह राष्ट्रपति मशोबरा में ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन करेंगे। शाम वह शिमला के राजभवन में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।

19 अप्रैल को राष्ट्रपति नेशनल एकेडमी ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट्स, शिमला में भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा के अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करेंगे। वह शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। 20 अप्रैल को राष्ट्रपति भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान का दौरा करेंगे। बाद में वह राष्ट्रपति निवास में ‘एट होम’ रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी। राष्ट्रपति निवास उसी दिन जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें