Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग पूरी की

April 18, 2023

रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने फिल्म एनिमल की शूटिंग पूरी कर ली है।रणबीर कपूर और बॉबी देओल काफी समय से फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त थे, जिसकी शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म एनिमल के सेट से रणबीर-बॉबी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों केक काटकर जश्न मनाते दिख रहे हैं।

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने पहली बार काम किया है। एनिमल के आखिरी शेड्यूल के बाद रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने क्रू मेंबर्स के साथ जश्न मनाया और केक काटा। संदीप रेड्डी वंगा ने एनिमल का निर्देशन किया है। फिल्म को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर , बॉबी देओल ,अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है। यह फिल्म 15 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें