Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

IHCL ने ढाका में दो नए Hotels के लिए करार किया

April 18, 2023

IHCL ने ढाका में दो नए Hotels के लिए करार किया

नई दिल्ली: इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने मंगलवार को बताया कि उसने बांग्लादेश के ढाका में दो नए होटल खोलने के लिए समझौते किए हैं। ताज और विवांता ब्रांड नाम वाले ये होटल एक ही परिसर में होंगे। ये पूरी तरह नयी परियोजनाएं हैं। आईएचसीएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत चटवाल ने कहा, ”हम ढाका में प्रवेश कर अपने पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय गंतव्य को जोड़कर खुश हैं। बांग्लादेश, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और दक्षिण एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।” आईएचसीएल ने कहा कि ताज होटल में 230 कमरे और विवांता होटल में 130 कमरे होंगे।

ये भी पढ़ें : Rice Water Ice Cubes: इस तरह बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, घर पर पाएं नेचुरल ग्लो

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें