Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rice Water Ice Cubes: इस तरह बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, घर पर पाएं नेचुरल ग्लो

May 3, 2026

Rice Water Ice Cubes: इस तरह बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, घर पर पाएं नेचुरल ग्लो

Rice Water Ice Cubes: अगर आप बिना महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट के अपनी त्वचा को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो चावल का पानी (राइस वॉटर) एक आसान और असरदार घरेलू उपाय हो सकता है। यह स्किन को साफ करने, मुलायम बनाने और नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है। खासकर गर्मियों में इसका इस्तेमाल ठंडक भी देता है। आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका…

कैसे बनाएं राइस वॉटर आइस क्यूब्स?

राइस वॉटर आइस क्यूब्स तैयार करना बेहद आसान है। सबसे पहले एक कप चावल लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें ताकि गंदगी निकल जाए। इसके बाद चावलों को लगभग 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें। फिर इन्हें पानी सहित उबाल लें। जब चावल पक जाएं, तो पानी को छानकर अलग कर लें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इस पानी को आइस ट्रे में डालें और फ्रीजर में रख दें। चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल या गुलाब जल मिलाकर इसकी स्किन बेनिफिट्स और बढ़ा सकते हैं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

सुबह उठकर सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें। इसके बाद एक आइस क्यूब लेकर उसे हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर घुमाएं। ध्यान रखें कि ज्यादा दबाव न डालें। कुछ मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें और बाद में मॉइश्चराइजर लगा लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल करना पर्याप्त है।

किन बातों का रखें ध्यान?

तैयार किए गए आइस क्यूब्स को 5-6 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।

बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्किन वाले लोग इसका इस्तेमाल सावधानी से करें।

यदि चेहरे पर पहले से पिंपल्स, एक्ने या कोई इंफेक्शन है, तो इसका उपयोग करने से बचें।

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें