Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की संख्या में हो रहा है लगातार इजाफा

April 18, 2023

चीन में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की संख्या में हो रहा है लगातार इजाफा

चीनी नागरिक उड्डयन ब्यूरो द्वारा 8 जनवरी से देसी-विदेशी विमान कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की बहाली के आवेदन स्वीकार करने के बाद चीन में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की संख्या स्थिरता से बढ़ रही है। पिछले हफ्ते यानी 10 से 16 अप्रैल के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की संख्या 2,242 हो गयी, जो कोविड महामारी शुरू होने से पहले का 29.4 प्रतिशत है। चीनी नागरिक उड्डयन ब्यूरो के परिवहन विभाग के उप निदेशक शु छिंग ने 18 अप्रैल एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि 59 देशों के साथ यात्री उड़ानों की बहाली हो चुकी है ,जो महामारी के पहले का 82 प्रतिशत है । चीन आने वाले विमानों के लिहाज से थाईलैंड ,दक्षिण कोरिया ,जापान ,सिंगापुर और मलेशिया पहले पांच स्थानों पर हैं। शु छिंग ने बताया कि अगले चरण में नागरिक उड्डयन ब्यूरो समय पर देसी-विदेशी विमान कंपनियों के उड़ान बहाल करने के आवेदन को मंजूरी देगा और इस दौरान मौजूद सवालों के समाधान में मदद भी करेगा।

  (साभार–चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें