Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

India में हत्या के दो आरोपी अमेरिका के California में हुए गिरफ्तार

April 19, 2023

India में हत्या के दो आरोपी अमेरिका के California में हुए गिरफ्तार

न्यूयॉर्कः भारत में हत्या के दो आरोपियों को अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में एक मल्टी-एजेंसी ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया है। एक स्थानीय अभियोजक ने बताया कि सिखों के बीच हुई आपसी हिंसा के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सटर काउंटी जिला अटॉर्नी जेनिफर डुप्रे ने सोमवार को कहा कि दोनों व्यक्ति भारत से भगोड़े थे या भारत से बाहर कई हत्याओं में वांछित थे।

एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया के अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय अधिकारियों से उनके प्रत्यर्पण के बारे में पता लगाना होगा। उसके कार्यालय द्वारा जारी एक चार्ट में ऑपरेशन ब्रोकन सोर्ड में 17 लोगों की गिरफ्तारी दिखाई गई है। भारत में वांछित दोनों लोगों की पहचान पवित्तर सिंह और हुसैनदीप सिंह के रूप में की गई है।

डुप्रे ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वे अमेरिकी नागरिक हैं, लेकिन अभी वह पूरे यकीन से नहीं कह सकतीं। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान चाइल्ड पोर्नोग्राफी, नशीले पदार्थ, एआर15 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, एके-47 राइफल सहित 41 बंदूकें और कम से कम एक मशीनगन जब्त की गई। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें