Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में Sensex 210 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty में 56 अंक की मजबूती

April 20, 2023

शुरुआती कारोबार में Sensex 210 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty में 56 अंक की मजबूती

मुंबई: प्रौद्योगिकी कंपनियों और बैंंकिग शेयरों में लिवाली के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इसके साथ ही शेयर बाजारों में बीते तीन दिन से जारी गिरावट थम गई। इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 210.49 अंक बढक़र 59,778.29 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 56.35 अंक चढक़र 17,675.80 अंक पर था।

सेंसेक्स में, टाइटन, लार्सन एंड टूब्रो, पॉवर ग्रिड, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेस, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, नेस्ले और रिलायंस इंडस्ट्रीज नुकसान में थे। एशियाई बाजारों में, जापान और हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि सियोल, शंघाई के बाजार नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 159.21 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,567.80 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.40 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,618.75 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 13.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें : SRH Vs KKR, IPL 2026: हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें