खेल डेस्क: आईपीएल 2026 में आज “सुपर संडे” है, यानी एक ही दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी बीच हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
पैट कमिंस ने कहा, ”हम पहले बैटिंग करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और बहुत गर्म है, हम बैटिंग करेंगे और टोटल बनाएंगे। मैं पिच को पढ़ने में अच्छा नहीं हूँ, यह अच्छी लग रही है और हाई स्कोरिंग होनी चाहिए। युवा खिलाड़ी शानदार रहे हैं, पुराने खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया है, मुझे लगता है कि हम एक बार को छोड़कर हमेशा 220 के पार गए हैं। हम जानते हैं कि हम हर एक गेम नहीं जीतेंगे, लेकिन यह स्टाइल हमारे लिए अच्छा काम कर रहा है। नीतीश बीमारी की वजह से बाहर हैं, इसलिए स्मरण अपने डेब्यू पर आए हैं। हर्षल पटेल हर्ष दुबे की जगह हैं।”

अजिंक्य रहाणे ने कहा, ”हम भी पहले बैटिंग करना चाहते थे। ब्रेक से हमें सच में मदद मिली है, हमने उन चीज़ों के बारे में सोचा है जो हमने अच्छी कीं और उन एरिया के बारे में जहाँ हम सुधार कर सकते हैं। यह सब उन छोटे-छोटे पलों को जीतने के बारे में है। हमने दो बदलाव किए हैं: फिन एलन टिम सीफर्ट की जगह लेंगे, और मनीष पांडे अपना पहला गेम खेलेंगे, रमनदीप सिंह की जगह लेंगे।”
दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और जीत की लय को जारी रखना चाहेंगी। केकेआर ने अपने पिछले दो मैच जीते हैं, एक मैच एलएसजी के खिलाफ सुपर ओवर में और दूसरा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक अंदाज में। इन दोनों मैचों में रिंकू सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाए।
वहीं हैदराबाद की टीम ने हाल ही में मुंबई के खिलाफ 243 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की थी। टीम की कप्तानी पैट कमिंस कर रहे हैं और वे इस समय अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। हैदराबाद ने अब तक 9 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं। दूसरी ओर, केकेआर का प्रदर्शन इस सीजन में उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम ने 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की है और वह पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। हालांकि, हाल की जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

अगर दोनों टीमों के पुराने रिकॉर्ड की बात करें, तो केकेआर का पलड़ा भारी है। कोलकाता ने हैदराबाद को अब तक 20 बार हराया है, जबकि हैदराबाद सिर्फ 11 मैच ही जीत पाई है। हैदराबाद के मैदान पर भी केकेआर 4-3 से आगे है।
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, इसलिए यहां अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। मैच दिन में खेला जाएगा, जिससे गर्मी का असर भी खिलाड़ियों पर पड़ सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (c), अंगकृष रघुवंशी (w), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (w), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (c), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...