Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में रुपया 9 पैसे चढ़कर 82.16 प्रति डॉलर पर पहुंचा

April 20, 2023

शुरुआती कारोबार में रुपया 9 पैसे चढ़कर 82.16 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई: कच्चे तेल के दामों में नरमी के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 9 पैसे चढक़र 82.16 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये को घरेलू शेयर बाजार में तेजी का लाभ भी मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.21 पर खुला।

इसके बाद 9 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए यह 82.16 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.25 पर बंद हुआ था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 101.93 पर आ गया।

ये भी पढ़ें : SRH Vs KKR, IPL 2026: हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें