Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan को लेकर Film बनायेंगे Karan Johar

April 20, 2023

Salman Khan को लेकर Film बनायेंगे Karan Johar

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर, सलमान खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं।करण जौहर ने सलमान खान को लेकर वर्ष 1998 में कुछ कुछ होता है बनायी थी। चर्चा है कि सलमान खान, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ एक फिल्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों एक बिग बजट फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसे 2024 की ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

यदि ऐसा होता है तो दोनों करीब 25 साल बाद साथ काम करेंगे।सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन में बिजी है। इसके बाद नवंबर में उनकी फिल्म टाइगर 3 रिलीज हो रही है। टाइगर 3 की रिलीज के बाद सलमान, शाहरुख खान का साथ टाइगर वर्सेस पठान पर काम करना शुरू करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरू हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें