Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

4 दिवसीय दौरे के बाद वापस लौटी राष्ट्रपति Droupadi Murmu, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने दी गरिमापूर्ण विदाई

April 21, 2023

4 दिवसीय दौरे के बाद वापस लौटी राष्ट्रपति Droupadi Murmu, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने दी गरिमापूर्ण विदाई

शिमला (गजेंद्र): हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय प्रवास के उपरांत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड में गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और प्रशासनिक, पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अप्रैल को शिमला पहुंची थी। अपने दौरे के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। साथ ही राष्ट्रपति ने भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान का भी दौरा किया। वहीं, बीती रात राष्ट्रपति ने एट होम का आयोजन किया था जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य संसदीय सचिव, विधायकगण कई अन्य अधिकारी शामिल हु।. राष्ट्रपति ने हिमाचल के मौसम और यहां के लोगों की जमकर तारीफ की है। इसके अलावा उन्होंने छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास को आम जनता के लिए भी खोलने की विधिवत घोषणा की हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें