Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर मीठा खाने का हो मन तो ट्राय करें स्वादिष्ट केसर जलेबी,जानें रेसिपी

April 21, 2023

अगर मीठा खाने का हो मन तो ट्राय करें स्वादिष्ट केसर जलेबी,जानें रेसिपी

आवश्यक सामग्री

मैदा – 1/2 किलो
चीनी – 3/4 किलो
बेसन – 100 ग्राम
दही – 150 ग्राम
केसर धागे – 1/4 टी स्पून
पिस्ता कतरन – 2 टेबलस्पून
देसी घी – तलने के लिए

अगर आप भी हैं गर्मा-गर्म मीठा खाने के शौकीन तो ट्राई करें केसरिया जलेबी,  सर्दियों का मजा हो जाएगा दोगुना

बनाने की विधि
केसर जलेबी का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। केसर जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में बेसन और मैदा डालकर मिलाएं। इसके बाद इसमें दही डालें और तीनों को मिक्स कर दें। अब पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बना लें। इसके बाद इस घोल को किसी गर्म स्थान पर 10-12 घंटों के लिए रख दें, जिससे घोल में ठीक तरह से खमीर उठ सकें। खमीर जितना बढ़िया उठेगा, जलेबी का स्वाद भी उतना बढ़िया आएगा।

अब चाशनी बनाने के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर उसे गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तक पानी गर्म हो रहा है उसी दौरान एक छोटी बाउल में केसर और थोड़ा सा पानी डालकर घोल बना लें। जब चाशनी बनना शुरू हो जाए तो उसमें केसर का पानी मिक्स कर दें। इसके बाद इसे चाशनी में अच्छे से घोल दें। जिससे चाशनी का रंग केसरिया हो जाए। जब बिना तार की चाशनी रहे तभी गैस बंद कर दें।

अब कढ़ाही में घी डालकर उसे गर्म करें। अब जलेबी का घोल लें और उसे एक बार और फेंट लें। इसके बाद जलेबी बनाने वाले कपड़े में घोल डाल दें। आप चाहें तो जलेबी मेकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब तेल में गोल-गोल करते हुए जलेबी बनाकर डालें और डीप फ्राई करें। जलेबी को क्रिस्पी और गोल्डन होने तक फ्राई करें। जब जलेबी ठीक से डीप फ्राई हो जाएं तो उन्हें निकालकर चाशनी में डुबोकर कुछ देर तक रखें। तैयार जलेबियों को चाशनी में 3-4 मिनट तक रखें जिससे जलेबी ठीक तरह से चाशनी को सोख सकें। इसके बाद जालीदार छलनी की मदद से जलेबियों को एक बड़ी थाली या ट्रे में निकाल लें। इसी तरह सारे घोल की जलेबी बना लें। आपकी स्वादिष्ट केसर जलेबी बनकर तैयार हो चुकी है। इन्हें प्लेट में रखें और ऊपर से पिस्ता कतरन और केसर डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें