Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेल मंत्रालय ने श्रीशंकर, प्रियंका गोस्वामी और संदीप कुमार के विदेश में अभ्यास को दी मंजूरी

April 21, 2023

खेल मंत्रालय ने श्रीशंकर, प्रियंका गोस्वामी और संदीप कुमार के विदेश में अभ्यास को दी मंजूरी

नयी दिल्ली : खेल मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता लंबी कूद के एथलीट मुरली श्रीशंकर के इस साल होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप और एशियाई खेलों की तैयारी के लिए यूनान में एक महीने से अधिक समय तक अभ्यास करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार श्रीशंकर 32 दिनों तक यूनान में अभ्यास करेंगे और इस दौरान उनके कोच शिवाशंकरन मुरली भी उनके साथ रहेंगे। उनके इस अभ्यास की लागत लक्ष्य ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) के तहत वहन की जाएगी।

श्रीशंकर के अलावा मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने अपनी 95वीं बैठक में पैदल चाल के एथलीट प्रियंका गोस्वामी और संदीप कुमार के ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 16 दिन तक अभ्यास करने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। ये दोनों एथलीट 15 मई को अपने कोच गुरमीत सिंह के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं। एथलेटिक्स के अलावा एमओसी ने जुडोका लिनथोई चनमबम के जॉर्जिया और पोलैंड में अभ्यास करने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें