Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अधिकांश खाद्य तेलों में गिरावट, दाल-दलहन में मिलाजुला रुख

April 23, 2023

अधिकांश खाद्य तेलों में गिरावट, दाल-दलहन में मिलाजुला रुख

नई दिल्ली : विदेशी बाजारों में तेज के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से बीते सप्ताह अधिकांश खाद्य तेलों के दाम गिर गए जबकि दाल-दलहन में मिलाजुला रुख रहा वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा सप्ताहांत पर 11 रिंगिट बढ़कर 4111 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.76 सेंट की तेजी लेकर 54.23 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

सप्ताहांत पर सोया रिफाइंड 73 रुपये, पाम ऑयल 67 रुपये और वनस्पति तेल 200 रुपये प्रति ¨क्वटल गिर गया जबकि मूंगफली तेल में 222 रुपये प्रति ¨क्वटल की तेजी रही। वहीं, सरसों तेल और सूरजमुखी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह पिछले स्तर पर टिके रहे। सप्ताहांत पर सरसों तेल 13187 रुपये प्रति ¨क्वटल, मूंगफली तेल 20732 रुपये प्रति ¨क्वटल, सूरजमुखी तेल 15751 रुपये प्रति ¨क्वटल, सोया रिफाइंड 13553 रुपये प्रति ¨क्वटल, पाम ऑयल 9666 रुपये प्रति ¨क्वटल और वनस्पति तेल 11333 रुपये प्रति ¨क्वटल पर रहा।

ये भी पढ़ें : भिवानी नहर में आया 600 क्यूसेक पानी, मिली राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें