Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के चीनी दूतावास में आयोजित “थ्येनकोंग संवाद”

April 23, 2023

भारत के चीनी दूतावास में आयोजित “थ्येनकोंग संवाद”

20 अप्रैल को भारत के चीनी दूतावास में आयोजित “थ्येनकोंग संवाद”शीर्षक गतिविधि में भाग लेने के लिए भारतीय किशोरों को आमंत्रित किया गया। इस गतिविधि का पूरा नाम “थ्येनकोंग संवाद – शनचो 15 अंतरिक्ष यात्री दल और एससीओ सदस्य देशों के युवाओं के बीच प्रश्न और उत्तर” है।
इस गतिविधि के दौरान भारत में चीनी दूतावास के कार्यवाहक राजदूत मा च्या ने भाषण देते हुए भारतीय किशोरों का स्वागत किया। उन्होंने चीन के एयरोस्पेस उद्योग की विकास उपलब्धियों का परिचय देते हुए कहा कि भारतीयों के “अंतरिक्ष सपने” का भी एक लंबा इतिहास रहा है और एयरोस्पेस क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। चीन और भारत दोनों शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) और ब्रिक्स जैसे बहुपक्षीय तंत्र के सदस्य हैं। एयरोस्पेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। उन्हें आशा है कि चीनी और भारतीय युवा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे और एक साथ उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ेंगे।
इस मौके पर, भारतीय युवाओं के प्रतिनिधियों ने वीडियो कनेक्शन के माध्यम से चीनी अंतरिक्ष यात्री से संवाद किया। दूतावास के युवा राजनयिकों ने भारतीय किशोरों के साथ एयरोस्पेस ज्ञान पर रोचक प्रश्नोत्तरी की। उसी दिन संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय किशोरों ने चीनी सुलेख का प्रदर्शन किया और चीनी व हिंदी गीत भी गाए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें