Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: जरूर ट्राई करें ‘Schezwan Macaroni’, हर कोई हो जाएगा खुश

April 24, 2023

Recipe: जरूर ट्राई करें ‘Schezwan Macaroni’, हर कोई हो जाएगा खुश

आवश्यक सामग्री
– मैक्रोनी = दो कप, उबाली हुई
– शेज़वान सॉस = एक चम्मच
– शिमला मिर्च = एक अदद, बारीक कटी हुई
– हरी मिर्च = दो अदद, बारीक कटी हुई
– प्याज़ = एक अदद, बारीक कटी हुई
– गाजर = एक अदद, बारीक कटी हुई
– फ्रोजेन मटर = आधा कप
– टोमेटो सॉस = 3 से 4 चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर = आधा चम्मच
– तेल = चार चम्मच
– नमक = स्वादअनुसार

बनाने की विधि
– सबसे पहले तो कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करने के लिए गैस पर रख दे और जब तेल अच्छे से गर्म हो जाएं तो फिर तेल में कटी हुई प्याज़ और कटी हुई हरी मिर्च डालकर करीब दो मिनट के लिए भून लें।
– अब इस भुने हुए मसाले में कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर, फ्रोजेन मटर को डालकर 3 से 4 मिनट के लिएं पकने दें।
– इसके बाद हम इन पकाई हुई सब्जियों में उबाली हुई मैक्रोनी, शेज़वान सॉस, टोमेटो सॉस, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर खूब अच्छी तरह से मिक्स करते हुए करीब 3 से 4 मिनट के लिएं पकाकर गैस को बंद कर दें।
– स्वादिष्ट शेज़वान मैक्रोनी बनकर तैयार है शेज़वान मैक्रोनी को सर्विंग बाउल में निकाल कर ऊपर से थोडा सा बटर डालकर गरमागर्म सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें