अमृतसर : रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन-ब्यास तथा सहारनपुर- ब्यास के लिए अनारक्षित स्पैशल रेलगाड़ियां चलाने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार (04039/04040) हजरत निजामुद्दीन- ब्यास-हजरत निजामुद्दीन अनारक्षित स्पैशल रेलगाड़ी के (कुल 4 फेरे) लगेंगे। (04039) हजरत निजामुद्दीन-ब्यास अनारक्षित स्पैशल रेलगाड़ी 11 मई और 25 मई को हजरत निजामुद्दीन से शाम 07:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04:05 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में (04040) ब्यास- हजरत निजामुद्दीन अनारक्षित स्पैशल 14 मई तथा 28 मई को ब्यास से रात 09:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
यह स्पैशल रेलगाड़ी मार्ग मे नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अंबाला कैंट जं, लुधियाना जं. तथा जालंधर सिटी स्टेशन पर दोनों दिशाओ में रुकेगी। वहीं (04511/04512) सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर अनारक्षित स्पैशल रेलगाड़ी के (कुल 6 फेरे) लगेंगे। (04511) सहारनपुर-ब्यास अनारक्षित स्पैशल रेलगाड़ी 13, 19 तथा 26 मई को सहारनपुर से रात 08:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 02:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में (04512) ब्यास- सहारनपुर अनारक्षित स्पैशल 14, 21 तथा 28 मई को ब्यास से रात 09.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 03.25 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यह रेलगाडी मार्ग मे यमुनानगर, जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट जं, लुधियाना जं. तथा जालंधर सिटी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
ये भी पढ़ें : खनन माफिय के खिलाफ 5 गांव, किसानों का फूटा गुस्सा