Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Welspun One Tamil Nadu में 700 करोड़ रुपये के निवेश से दो Warehouse परियोजना विकसित करेगी

April 25, 2023

Welspun One Tamil Nadu में 700 करोड़ रुपये के निवेश से दो Warehouse परियोजना विकसित करेगी

मुंबई: एकीकृत कोष और विकास प्रबंधन मंच वेलस्पन वन लॉजिस्टिक्स पार्क्स (डब्ल्यूओएलपी) जीआरटी समूह के साथ संयुक्त उपक्रम में तमिलनाडु में 700 करोड़ रुपये के निवेश से दो वेयरहाउस परियोजनाएं विकसित करेगा। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस बाबत डब्ल्यूओएलपी ने पिछले वर्ष नवंबर में तमिलनाडु सरकार के साथ शुरुआती समझौता किया था। इस करार के तहत यह मंच पांच वर्ष के दौरान राज्य में करीब 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

कंपनी ने बताया कि प्रत्येक पार्क 60 एकड़ भूमि में फैला होगा और इसमें 13 लाख वर्गफुट क्षेत्र विकसित किया जा सकता है। उसने बताया कि ‘ए’ श्रेणी की पहली वेयरहाउस परियोजना जीआरटी समूह और डब्ल्यूओएलपी के बीच 50:50 के अनुपात में संयुक्त उपक्रम में विकसित की जा रही है। डब्ल्यूओएलपी ने कहा कि इन परियोजनाओं में कुल 700 करोड़ रुपये का निवेश होगा और विकास चरणों के दौरान 3,000 रोजगार का सृजन होगा।

ये भी पढ़ें : खनन माफिय के खिलाफ 5 गांव, किसानों का फूटा गुस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें