Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Daimler India ने 2022 में 29,470 ट्रक और बसें बेचीं

April 25, 2023

Daimler India ने 2022 में 29,470 ट्रक और बसें बेचीं

चेन्नई: डेम्लर इंडिया कमर्शियल वीइकल्स (डीआईसीवी) ने सोमवार को बताया कि उसने कैलेंडर वर्ष 2022 में 29,470 ट्रक और बसें बेचीं। इसमें घरेलू बिक्री और निर्यात दोनों शामिल हैं। जर्मन कंपनी डेल्मर ट्रक की पूर्ण स्वामित्व वाली डीआईसीवी ने बताया कि 2021 की तुलना में 2022 में उसकी बिक्री 25 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने बताया कि 2022 में उसने दो लाख वाहनों के निर्माण का मुकाम भी हासिल कर लिया। यहां चेन्नई के पास उसके ओरगडम विनिर्माण संयत्र से दो लाख वाहन रोल आउट हो चुके हैं जिनमें निर्यात के लिए भेजे गए वाहन भी शामिल हैं। कंपनी ने 2022 में 11 हजार वाहनों का निर्यात किया जो उसका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। उसने 24.5 करोड़ पार्ट्स की बिक्री की जो अब तक सबसे ज्यादा है। साथ ही घरेलू बाजार में भी उसकी बिक्री अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर रही। डीआईसीवी के 2022 के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यकाम आर्या ने कहा, “कैलेंडर वर्ष 2022 हमारे सबसे अच्छे प्रदर्शन वाले वर्षों में से एक रहा। हमारा राजस्व 37 प्रतिशत और बिक्री 25 बढ़ी। हमने उत्पादन में भी बेहतरीन मुकाम हासिल किए।”

ये भी पढ़ें : खनन माफिय के खिलाफ 5 गांव, किसानों का फूटा गुस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें